पत्नी की हत्या कर चाकू लेकर थाने पहुंचा पति

इंदौर:पत्नी की चाकू से हत्या के बाद फरार हुआ पति खुद थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया. उसने पुलिस से कहा कि मैने मेरी पत्नी की हत्या की है. आरोपी ने बीच-बचाव करने आई अपनी बेटी को भी मारकर घायल कर दिया. घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या की है. घायल बेटी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है.सूड़िया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि घटना 27 दिसंबर 2025 की सुबह की है.

स्कीम 78 निवासी नाबालिग बालिका तानी कंचन ने बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज के दौरान पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता संजय कंचन और मां सुमन कंचन के बीच सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. झगड़े के दौरान पिता संजय कंचन ने गुस्से में आकर घर में रखे बड़े चाकू से उसकी मां पर हमला कर दिया. जब बालिका अपनी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उस पर भी जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया. इस हमले में बालिका की गर्दन और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं. वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

घायल बालिका का अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. फरियादी बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी संजय कंचन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी संजय कंचन स्वयं हत्या में प्रयोग किया चाकू लेकर थाने पहुंचा और अपना जुर्म स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ के साथ आगे की जांच की जा रही है. फिलहाल घायल नाबालिग बालिका का इलाज जारी है. सोनी का कहना है कि घरेलू विवाद के कारण यह खौफनाक वारदात हुई है. मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

Next Post

हाईकोर्ट इंदौर बेंच में सरकार की नई पैरवी टीम बनी

Sun Dec 28 , 2025
इंदौर: राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सरकार की ओर से पैरवी के लिए नई कानूनी टीम घोषित कर दी है. विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी सूची में इस वर्ष भी तीन अतिरिक्त महाधिवक्ता और तीन उप महाधिवक्ता नियुक्त किए हैं. कुल 41 सदस्यों की […]

You May Like