घेराबंदी कर पकड़ा गया युवक 

जबलपुर। रेलवे स्टेशन जबलपुर यार्ड में रविवार रात आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। युवक के पास से इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। आरपीएफ ने युवक को रेल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कमलेश कुशवाहा निवासी जिला बांदा बताया। उसके पास एक काला पिट्टू बैग और एक थैली थी। सामान के संबंध में पूछे जाने पर वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जांच के दौरान बैग से एक टैबलेट, एक स्मार्ट वॉच, पांच पेन ड्राइव और पांच डाटा केबल बरामद की गई।

Next Post

दुकानदारों से कराई गई गंदगी साफ, काटे चालान 

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर स्वास्थ्य और अतिक्रमण दस्ते द्वारा नगर निगम के संभाग क्रमांक 2 (कछपुरा) अंतर्गत आने वाले वीरेंद्रपुरी वार्ड के त्रिपुरी चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने और यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी […]

You May Like