
सागर। जैन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं जैन पब्लिक स्कूल का संयुक्त वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति संपन्न हुआ.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी रमेश चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक आरएसके भोपाल प्राचीश जैन, उपसंचालक डॉ. आशुतोष गोस्वामी एवं डीईओ अरविंद जैन रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमंत सेठ उदयचंद जैन ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ वर्णी जी के चित्र के समक्ष श्रीफल अर्पित कर किया गया. मंचासीन अतिथियों का स्वागत शाला परिवार द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र इंजी रमेश चौरसिया एवं पुरुषोत्तम चौरसिया ने विद्यालय निर्माण के लिए सवा लाख रुपए के दो चैक प्रदान किए. मंचासीन अतिथियों सेठ उदयचंद जैन, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, सचिव डॉ केके सराफ, प्राचीश जैन, अनिल जैन, डॉ केवलचंद जैन, ने भी सहयोग राशि दिए जाने की घोषणा की. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. डीईओ श्री जैन ने प्रबंध समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की जानकारी दी. श्री चौरसिया ने छात्र जीवन की चर्चा करते हुए बताया कि उनके द्वारा किए जा रहे व्यवसाय में विद्यालय द्वारा प्रदत्त शिक्षा एवं गुरुजनों का योगदान महत्वपूर्ण है. विद्यालय के पूर्व शिक्षक अजय सराफ ने श्री चौरसिया द्वारा समाज एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. कार्यक्रम में डॉ अरुण सिंघई, डॉ अरुण सराफ, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक फुसकेले, अरविंद जैन, संतोष रांधेलिया, दिलीप रांधेलिया, अशोक वीर विशेष रुप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य पवन जैन, रत्नेश जैन, अनीता विश्वकर्मा, अदिति चौरसिया, वैशाली अग्रवाल, अनुष्का सोनी, इंशा कुरैशी ने किया. प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की गई. आभार प्राचार्य रजनीश जैन ने माना.
