जम्मू-कश्मीर: राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर

जम्मू, 10 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि “खुफिया एजेंसियों से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर नौशेरा सेक्टर में झंगर क्षेत्र में दो आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई।”

इसके बाद सतर्क सैनिकों ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी को मार गिराया गया, जिससे नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में किसी भी तरह की सेंध नहीं लगने दी गई।

सेना के अनुसार दूसरे आतंकी की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके लिए जमीनी और हवाई निगरानी को भी बढ़ाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे सेक्टर में सुरक्षा बलों को उच्च सतर्कता पर रखा गया है और इलाके में कड़ी निगरानी जारी है।

 

Next Post

पश्चिम बंगाल एसआईआर पर शीर्ष अदालत ने कहा, न्यायिक अधिकारियों पर सवाल बर्दाश्त नहीं होंगे

Tue Mar 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान ‘तार्किक विसंगतियों’ और ‘अनमैप्ड’ श्रेणी में आए करीब 50 लाख नामों से संबंधित दावों और आपत्तियों के निपटारे में लगे न्यायिक अधिकारियों पर उठाए जा रहे सवालों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को […]

You May Like

Play sound