
ग्वालियर। कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर द्वारा मशरूम उत्पादन से आय एवं पोषण विषय पर तीन दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता कर मशरूम उत्पादनए प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ने प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए मशरूम उत्पादन को आय सृजन एवं पोषण सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन कम स्थान एवं सीमित संसाधनों में प्रारंभ किया जा सकने वाला एक लाभकारी व्यवसाय है। इसके माध्यम से कृषक ग्रामीण युवा एवं महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्राप्त तकनीकी जानकारी को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।
डॉ एम पी ठाकुर विभागाध्यक्ष पादप रोग विभाग कृषि महाविद्यालय ग्वालियर ने मशरूम फार्म की स्थापना उसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना मशरूम उत्पादन की आर्थिक गणना तथा मशरूम उत्पादन में आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन प्रारंभ करने से पूर्व बाजार की मांग उत्पादन लागत एवं उपलब्ध संसाधनों का आकलन करना आवश्यक है।
डॉ रीता मिश्रा वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर ने मशरूम का परिचय उसके पोषण एवं औषधीय महत्व विभिन्न प्रकार के मशरूमए ऑयस्टर मशरूम उत्पादन तकनीक तथा मशरूम से विभिन्न पोषक खाद्य पदार्थ तैयार करने की विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी प्रदाय किया। उन्होंने मशरूम के प्रसंस्करण मूल्य संवर्धन पैकेजिंग ब्रांडिंग एवं विपणन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावनाओं की जानकारी दी एवं विभिन्न प्रकार के मूल्यवर्धित उत्पादों को बनाना सिखाया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की प्रारंभिक तकनीक मशरूम बीज ;स्पॉनद्ध उत्पादनए मशरूम उत्पादन हेतु स्व.सहायता समूहों का गठन मशरूम उत्पादन इकाई की स्थापना व्यावसायिक बटन मशरूम उत्पादन तकनीक तथा मशरूम के विभिन्न उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए।
प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गयाए जिसमें मशरूम उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मशरूम के प्रमुख रोगों एवं उनकी पहचानए कारण तथा रोकथाम के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षणार्थियों को स्पेंट मशरूम कम्पोस्ट से जैविक खाद निर्माण की उपयोगिता एवं विधि से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंतिम दिवस प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के संबंध में प्रतिक्रिया प्राप्त की गई तथा प्रमाण.पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषकों एवं ग्रामीण युवाओं को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराकर उन्हें स्वरोजगार उद्यमिता विकास एवं अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यानों द्वारा मशरुम की महत्वपूर्ण जानकारी प्रशिक्षार्थियों को प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर के वैज्ञानिकों का सहयोग रहा
