करंट लगने से युवक की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्थित मकरोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मजदूरी कर रहे एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार को मकरोनिया स्थित एक कॉलोनी मे मकान निर्माण के दौरान संत रविदास वार्ड थाना मोतीनगर निवासी सोनू पिता बलराम विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष बिजली के पाईप के करंट की चपेट मे आ गया । जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है।

Next Post

ग्वालियर नगर निगम में बड़ा फेरबदल

Sun Jul 6 , 2025
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर में कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से आज बड़ा फेरबदल किया गया। बुद्धप्रिय गौतम, उपयंत्री, क्षेत्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 09 को वर्तमान कार्य से मुक्त करते हुये कार्यशाला विभाग में उपयंत्री कार्यशाला का दायित्व आगामी अन्य आदेश होने तक अस्थाई रूप से सौंपा गया है। इसके साथ […]

You May Like