ग्वालियर में टला बड़ा प्लेन हादसा, एयर इंडिया के विमान की लैंडिंग में गड़बड़ी

ग्वालियर। ग्वालियर में महाराजपुरा एयरपोर्ट पर आज दोपहर एक बड़ा प्लेन हादसा बाल बाल टल गया। बेंगलुरु से आज दोपहर ग्वालियर आए एयर इंडिया के बोइंग विमान में तकनीकी खामी के चलते लैंडिंग में समस्या आ गई। बोइंग 474 के यात्री बाल बाल बच गए। लैंडिंग से पहले विमान आसमान में एक तरफ झुक गया। विमान के भीतर यात्रियों में घबड़ाहट और अफरातफरी मच गई। विमान ने बाद में सुरक्षित लैंडिंग कर ली। विमान से उतरने के बाद यात्रियों ने एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संबंध में अब तक कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Next Post

सर पर पत्थर पटक कर गर्भवती पत्नि की हत्या

Sat Aug 16 , 2025
कटनी। थाना माधव नगर निवार चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवाही में पति द्वारा गर्भवती पत्नी की सर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी। लड़की के परिवार जनों और उनके पिता का कहना है कि पति रवि बर्मन उनकी बिटिया शिवानी बर्मन जिसकी फरवरी में शादी हुई थी एवं […]

You May Like