
कटनी। थाना माधव नगर निवार चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवाही में पति द्वारा गर्भवती पत्नी की सर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी। लड़की के परिवार जनों और उनके पिता का कहना है कि पति रवि बर्मन उनकी बिटिया शिवानी बर्मन जिसकी फरवरी में शादी हुई थी एवं वह लगभग 6 माह की गर्भवती थी, उसकी कल रात्रि में हत्या करके फरार हो गया है। जैसे ही खबर निवार चौकी, माधव नगर थाने में जानकारी प्राप्त हुई तुरंत पुलिस अधिकारी पहुंचे। जांच पड़ताल की गई एवं आरोपी रवि शंकर बर्मन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
