संस्कृति और परम्पराएं कभी नहीं भूलनी चाहिए – मनीष महाराज

*सकल ब्राह्मण महासमिति ने निकाली मां केला देवी धर्म यात्रा*

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले से मां केला देवी धर्म यात्रा का शुभारंभ श्री 108 महंत मनीष जी विट्ठल अण्णा जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ जिसमें लगभग तीन दर्जन से अधिक भक्तों की संगत में अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्षा बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित, सीमा समाधियां, अनीता रिछारिया, श्रीमती कांता शर्मा,रेनू शर्मा, नीतू शर्मा, मंजू मिश्रा, सुनीता शर्मा, मीनू द्विवेदी, आशा त्रिपाठी, शशि शर्मा, उर्मिला शर्मा, शशि गोस्वामी, मनोज त्रिपाठी सहित अनेकों उपस्थित थे।

ब्राह्मणों द्वारा मां केला देवी से ग्वालियर के सभी नागरिकों की सुख, शांति ,समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा 29 अप्रैल को होने वाले निशुल्क सकल ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के जोड़ों का दाम्पत्य जीवन सुख ,समृद्धि, शांति से चले इस कामना को लेकर पंचमेवा का भोग लगाकर सकल ब्राह्मण महासमिति माता रानी के दरबार में मां केला देवी के नाम माता की भेंटें,भजनों की प्रस्तुति देकर मां केला देवी के समक्ष मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए आराधना की।

मुख्य अतिथि आसन्न से मनीष महाराज अण्णा महाराज ने कहा कि हमे सदैव ही अपनी संस्कृति और परंपरा पर सम्मान करना चाहिए उन पर गर्व करना चाहिए। यह विश्व में अन्यत्र कही देखने को नहीं मिलती। विश्व बंधुत्व की भावना का क्या कहना

हम जीवन में जो भी दूसरे के साथ करते उनके प्रति विचार रखते है वह ही हमारे आगे आते हे प्रकृति का नियम हे हम जो बोते हे वह ही हमे प्राप्त होता हे इसलिए सदैव हमे दूसरों के प्रति अच्छे विचार, अच्छी सोच सहयोग का भाव रखना चाहिए। सकल ब्राह्मण महासमिति के डॉ जयवीर भारद्वाज,अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा द्वारा निस्वार्थ भाव से जन हिताय जनसुखाय की कामना से परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन के पूर्व संत महंत की उपस्थिति में देव दर्शन कर कार्य की पुण्य शुरुआत की।

अध्यक्षीय आसान से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि फिजूल खर्ची एवं दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए सकल ब्राह्मण महासमिति लगातार 2 वर्षों से सामूहिक विवाह कर रही है इस बार भी बिना किसी सार्वजनिक धन संग्रह किया ।

नो जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य माता रानी की कृपा से पूरा होगा।

Next Post

जल प्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नपा कर रही प्रयास

Wed Jan 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नगर पालिका भवन के समीप शुरू किया पानी की टंकी का निर्माण   शाजापुर, 8 जनवरी. नगर में जल वितरण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर पालिका द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. नपा द्वारा कार्यालय […]

You May Like