जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम भंडरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जाकर पलट गया, हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोनपुर महगवां निवासी कोटवार गोलू उर्फ गोवर्धन का ट्रैक्टर लेकर सोनपुर महगवां से भंडरा लौट रहा था।
इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर महगवां और भंडरा के बीच हिरन नदी के सतधारा घाट में जाकर पलट गया। चालक गोलू दहिया की मौके पर मौत हो गई।
