पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध, यात्रा रोकने की मांग

शिवपुरी। देश के प्रसिद्ध कथा वक्ता और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए आज 07 नवंबर से 16 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक यात्रा पर निकल रहे है। इस यात्रा का विरोध शुरू हो गया है। इस यात्रा के विरोध को लेकर आज शिवपुरी में दलित पिछडा समाज संगठन और आजाद समाज पार्टी कांशीराम मध्यप्रदेश के बैनर तले राष्ट्रपति के नाम शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापनकर्ताओ ने मांग की है कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि को धूमिल कर रहे है। भारतीय संविधान के अनुसार हमारा राष्ट्र एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। आजादी के पश्चात से विगत 80 वर्षों से यह छवि सुरक्षित रही है, जिसकी सराहना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी की जाती रही है। विगत कुछ समय से केंद्र एवं राज्य सरकारों के संरक्षण में मध्य प्रदेश आडंबर और पाखंड का केंद्र बनता जा रहा है। इसी प्रदेश के एक संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बार-बार धार्मिक मंचो से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहकर राष्ट्र की धर्मनिरपेक्ष छवि और सामाजिक सौहार्द को क्षति पहुँचा रहे हैं। यह यात्रा रोकी जाए।

Next Post

लापता बेटे को खोजने के नाम पर की 60 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Fri Nov 7 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने लापता बेटे को ढूंढने के नाम पर एक बुजुर्ग से ठगी की थी। आरोपी काफी समय से फरार था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के पास […]

You May Like