आष्टा। रानीपुरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति एवं वस्तविक स्थिति को देखने दिल्ली से नेशनल जल जीवन मिशन की टीम पहुंची और भैरूंदा, इछावर, आष्टा व सीहोर में चल रहे कामों को देखा.
इस दौरान नादान व कोसमी में बनने वाले पंपिंग स्टेशनों का काम शीघ्र शुरू करने को कहा. संबंधित अधिकारी ने बताया कि एक साल में काम पूरा कर जिले के इन 719 गांवों में घर-घर पानी पहुंचा दिया जाएगा. भ्रमण के दौरान टीम ने लोक स्वास्थ्य यात्रिकी की जिला प्रयोगशाला का निरीक्षण किया. कलेक्टर से मिलकर योजना की भौतिक प्रगति को लेकर जानकारी दी. इस योजना में 719 गांवों को घर-घर पानी उपलब्ध कराना है. यह टीम भैरूंदा के मंडी इंटेकवेल पर पहुंची। यहां पर 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है.
