नीट पुनर्परीक्षा के मद्देनजर ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अधिसूचना के अनुसार, 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव तथा कुछ ट्रेनों के मार्ग में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। ​इस में गाड़ी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय 04:15 बजे है। अब यह ट्रेन अपने परिवर्तित समय 6:00 बजे प्रस्थान करेगी।

अर्थात यह ट्रेन 01 घंटे 45 मिनट की देरी से चलेगी। वही गाडी संख्या 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेसट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय 5:05 बजे है। अब यह ट्रेन अपने परिवर्तित समय 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। अर्थात यह ट्रेन 01 घंटे 25 मिनट की देरी से चलेगी। वही गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस ट्रेन 20 जून को अपने प्रारम्भिक स्टेशन भुसावल से प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अपने गंतब्य स्टेशन कटनी को विस्तारित करते हुए अब यह ट्रेन 21 जून को सतना स्टेशन पर समाप्त होगी।

अर्थात इस ट्रेन के मार्ग को सतना तक बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा गाडी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस ट्रेन 21 जून को अपने प्रारम्भिक स्टेशन कटनी के बजाय अब यह ट्रेन सतना रेलवे स्टेशन से समय सायं 7:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा यह मध्य रात्रि रात 12:30 बजे कटनी होते हुए निर्धारित मार्ग से भुसावल पहुँचेगी।

Next Post

आरपीएफ द्वारा चलाया गया टिकट जांच अभियान

Sat Jun 20 , 2026
जबलपुर: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, के निर्देशन में जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सघन टिकट जांच अभियान संचालित किया गया। यह अभियान सिंगरौली– जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के समय प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 एवं 3 […]

You May Like