उमराव जान के अंदाज़ में एक बार फिर से नजर आयीं रेखा, बटोरी सुर्खियां

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड सदाबाहर अभिनेत्री रेखा ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘उमराव जान’ की विशेष री-रिलीज़ स्क्रीनिंग में एक बार फिर अपने उमराव जान की अवतार में नज़र आयीं।

रेखा ने सफेद सिल्क की साड़ी, गजरा और अपनी वही नज़ाकत भरी अंदाज़ से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।

उनके इस शाही लुक को देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया।

रेखा के साथ फिल्म उमराव जान के निर्देशक मुजफ्फर अली भी स्क्रीनिंग में मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में एआर रहमान, तब्बू, अनिल कपूर और अन्य लोग शामिल हुए। रेखा फिल्म में अपने चिर परिचित किरदार उमराव जान की याद दिलाते हुए सुनहरे कढ़ाई वाले पारंपरिक सफेद परिधान में सबके आकर्षण का केंद्र बनीं और खूब सुर्खियां बटोरी।

एक मजेदार पल में रेखा को अनिल कपूर के साथ नृत्य करते हुए भी देखा गया।

रेखा ने अपनी फिल्म उमराव जान के बारे में कहा, “उमराव जान सिर्फ एक फिल्म नहीं है जिसमें मैंने काम किया है, वह मेरे दिल में रहती है, मेरे माध्यम से सांस लेती है, यहां तक ​​कि आज भी। उस समय हममें से कोई भी इस फिल्म की कालातीतता की कल्पना नहीं कर सकता था, कि यह किस तरह से भारतीय सिनेमा की आत्मा में खुद को उकेर लेगी। इसे बड़े पर्दे पर वापस आते देखना एक पुराने प्रेम पत्र को नयी पीढ़ी द्वारा खोले जाने जैसा है।”

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में रेखा ने 19वीं सदी के लखनऊ में एक वैश्या-कवयित्री के रूप में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है। इस फिल्म में ‘दिल चीज़ क्या है’ पर उनके शानदार नृत्य प्रदर्शन को आज भी फिल्मप्रेमियों से खूब सराहना मिलती है।

‘उमराव जान’ एक क्लासिक सदाबहार फिल्म है जिसे दो भागों में रूपांतरित किया गया है।

रेखा अभिनीत 1981 का संस्करण एक सदाबहार क्लासिक फिल्म है और इसने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत 2006 का संस्करण दर्शकों द्वारा बहुत पसंद नहीं किया गया था। दोनों फ़िल्में मिर्ज़ा हादी रुसवा के उपन्यास उमराव जान अदा पर आधारित हैं।

उमराव जान कई शहरों के चुनिंदा पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में 27 जून से दिखायी जायेगी।

Next Post

लखड़बग्घा 2 -द मंकी बिज़नेस का निर्देशन करेंगे अंशुमान झा

Sat Jun 28 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता-फिल्ममकार अंशुमान झा वर्ष 2023 की कल्ट एक्शन फिल्म लखड़बग्घा के सीक्वल लखड़बग्घा 2- द मंकी बिज़नेस का निर्देशन करेंगे। फिल्म लखड़बग्घा 2 -द मंकी बिज़नेस, की पूरी क्रिएटिव कमान अंशुमान के हाथों में है।पहले खबर थी कि इस फिल्म को एड फिल्ममेकर संजय शेट्टी निर्देशित करेंगे। […]

You May Like