
सिंगरौली। जिला मुख्यालय अंतर्गत गनियारी वार्ड क्रमांक 41 स्थित जोगिया वीर बाबा धाम मंदिर के पास एक साथ लगभग सात विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि ननि महापौर रानी अग्रवाल एवं पार्षद प्रतिनिधि गौरी अर्जुन गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद फीता काटकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पार्षद प्रतिनिधि द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता के सहयोग से लगातार वार्डों में विकास कार्य कराएं जा रहे हैं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी है। वहीं महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्ड की समस्याओं को चिन्हित कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वे लगातार विधायक एवं महापौर से संपर्क में रहकर कार्यों को गति देने का प्रयास कर रहे हैं और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। उक्त सातों विकास कार्यों का भूमिपूजन कुल 1 करोड़ 23 लाख 8 हजार रुपये की लागत से किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में यह रहे शामिल राममिलन सोनी, गोरेलाल शाह, सद्भावना सिंह, कमल चौरसिया अन्य मौजूद रहे।
