​कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या: छात्रों के साथ विवाद के बाद मारपीट में गई जान

उज्जैन: पढ़ाई के लिए कनाडा गए उज्जैन के युवक का 14 मार्च को छात्रों से विवाद हो गया था जिसमें वह बुरी तरह घायल हुआ था उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की मौत हो गई। देवास रोड स्थित पाश्र्वनाथ कॉलोनी में रहने वाले सिख परिवार का युवक गुरकीरत सिंह मनोचा कुछ साल पहले कनाडा स्थित वे नॉर्थन लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई करने गया था। सवा साल से कनाडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

14 मार्च को कॉलेज के छात्रों से ही उसका विवाद हो गया। जिसमें कुछ छात्रों द्वारा उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। घायल होने पर अन्य छात्रों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रात को उसके मौत होने की खबर सामने आई। दोस्तों ने रायपुर में रहने वाले उनके भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा को घटनाक्रम की जानकारी दी। जैसे ही उज्जैन में रहने वाले परिवार को खबर लगी माहौल गमगीन हो गया। उज्जैन के छात्र की कनाडा में हुई मौत की खबर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मिली तो उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Next Post

‘पहला मिलेगा तो पहला ही उड़ा देंगे’, संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया बड़ा खुलासा;

Mon Mar 16 , 2026
बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन ने एक बड़ा खुलासा किया। आईपीएल डेब्यू के दौरान राहुल द्रविड़ के साथ हुए बातचीत को शेयर किया। बीसीसीआई ने रविवार को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। नई दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भारतीय […]

You May Like