विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा  बाल बाल बचे बच्चे

सतना : शासकीय विद्यालय भवनों की जर्जर स्थिति के चलते जिले के अलग अलग स्थानों से कभी छत तो कभी दीवार का प्लास्टर गिरने की जानकारी अक्सर सामने आती रहती है. लेकिन इसके बावजूद भी जिस तरह से जिम्मेदारों द्वारा शुतुरमुर्गी रवैया अपनाया जा रहा है. उसे देखकर लग रहा है कि किसी गंभीर हादसे के बाद ही अमला जागने के लिए मजबूर होगा.

जिले के मझगवां क्षेत्र की पिण्डरा पंचायत अंतर्गत ग्राम बरुआ कोलान में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर बुधवार को अचानक भर भराकर नीचे गिर पड़ा. यह तो गनीमत रही कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे उस दौरान उस कमरे में मौजूद नहीं थे. अन्यथा कोई बड़ा हादसा सामने आ सकता था. विद्यालय के जिस कमरे में छत का प्लास्टर नीचे गिरा वहां पर एक बड़े हिस्से में सरियों का जाल नजर आने लगा.

जिससे स्पष्ट हो गया कि सीलन और पानी रिसने के चलते छत पूरी तरह से कमजोर हो चुकी थी. यदि समय रहते उसे दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी भी दिन गंभीर हादसा सामने आ सकता है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर आदिवासी बस्ती में रहने वाले अभिभावकों द्वारा विद्यालय के शिक्षकों से उक्त घटना को लेकर चिंता जाहिर की गई. विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताया गया कि भवन की हालत के बारे में जानकारी उच्चाधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है

Next Post

काशी में कल से शुरू होगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Thu Aug 14 , 2025
वाराणसी, 14 अगस्त (वार्ता) महादेव की नगरी काशी में 15 से 17 अगस्त तक दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अच्युत मोहन दास ने बताया कि इस अवसर पर […]

You May Like