15 तहसीलदार और नायब तहसीलदार का एक दिन का वेतन काटा

भोपाल। संभागीय कार्यालय में सोमवार को संभाग के जिलों की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में संभागयुक्त कर्मवीर शर्मा ने जिलेवार राजस्व मामलों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर अब सीधे कार्रवाई होगी. समीक्षा में भोपाल जिले के आरसीएमएस पोर्टल पर 15 प्रकरण समय-सीमा से बाहर मिले. भोपाल जिले में न्यायालय तहसीलदार कोलार में 9 प्रकरण, गोविंदपुरा में 01, न्यायालय तहसीलदार वृत्त 01, न्यायालय तहसीलदार वृत्त 01, नायब तहसीलदार बैरागढ़ चीचली तहसील कोलार में 5 प्रकरण दर्ज हैं1 विदिशा जिले की कुरवाई तहसील में 02 प्रकरण लंबित पाए गए. उन्होंने समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए.

-नामांतरण, बंटवारा में देरी पर नोटिस

संभागायुक्त ने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों में लापरवाही बरतने वाले तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

50 दिन से अधिक पुराने मामलों में प्राथमिकता से करें

मुख्यमंत्री जन अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा प्रबंधन में 50 दिन से अधिक पुरानी तथा समय-सीमा से बाहर शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा. फोर्स क्लोज शिकायतों के हितग्राहियों से चर्चा कर वास्तविक स्थिति जानने और शिकायतों की रिपोर्ट समय पर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए. संभागायुक्त ने कहा कि आमजन के राजस्व मामलों और शिकायतों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Next Post

उत्तम सत्य धर्म की आराधना, मृगावती ने दिया वैर त्याग का संदेश

Mon Sep 21 , 2026
जबलपुर। दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को श्री 1008 महावीर स्वामी दिगम्बर जिनमंदिर, धर्मायतन, गोल बाजार में श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की आराधना करते हुए भगवान जिनेंद्र देव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। मुंबई से पधारे विद्वान पंडित विपिन शास्त्री के सानिध्य में प्रतिदिन प्रातःकालीन कार्यक्रमों के साथ […]

You May Like