छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मोहल्ले के एक युवक पर उसे घर से ले जाकर जंगल में जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग बीते रविवार को घर से लापता हो गई थी। शाम को वह बेहोशी की हालत में एक स्थानीय व्यक्ति की गाड़ी में मिली, जिसके बाद उसे छतरपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। छह दिनों तक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने मामले में हत्या का संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
