एक लाख 56 हजार के नकली नोट सहित युवक गिरफ्तार

कटनी। जबलपुर एसटीएफ की टीम ने कटनी जिले के बड़खेरा गांव में ऑनाइलन सेंटर और गारमेंटस की दुकान का संचालन करने वाले एक युवक को नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एसटीएफ की टीम को एक लाख 56 हजार रूपए जब्त किए गए हैं। युवक 500, 200 और 100 रूपए के नकली नोट तैयार करता था। आरोपी युवक को एसटीएफ ने हिरासत में लेकर जबलपुर ले गई है।

जानकारी के अनुसार कटनी जिले के बड़खेरा गांव में कृष्णा लोधी (29) ऑनलाइन सेंटर और गारमेंटस की दुकान चलाता है, नकली नोट छापने की जानकारी मिलने के बाद जबलपुर एसटीएम ने बुधवार शाम बड़खेरा गांव में दबिश दी। युवक के पास से लगभग एक लाख 56 हजार रूपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। आरोपी युवक के पास से नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक उपकरण भी मिल हैं, जिसे भी एसटीएफ की टीम ने जब्त कर लिया है। आरोपी युवक से एसटीएफ पूछताछ कर रही है, ताकि नकली नोट छापने और उसे बाजार में खपाने के पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सके। एसटीएफ को शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी कृष्णा लोधी नकली नोट के धंधे को छिपाने के लिए ऑनलाइन और गारमेंट की दुकान का उपयोग करता था, दुकान से ही वह कंप्यूटर और प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छाप रहा था। एसटीएफ की टीम ने आरोपी युवक के पास से नकली नोट के अलावा नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक उपकरण भी बरामद हुए, जिनमें प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर सिस्टम, स्कैनर, विशेष स्याही, नोट काटने वाली ब्लेड, गोंद, नकली नोट छपाई का विशेष पेपर, गाइडलाइन और नोट के डिजाइन वाली फाइलें भी जब्त की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ को पूछताछ में जानकारी मिली है कि नकली नोट के नेटवर्क का संबंध सिर्फ कटनी जिले तक ही नहीं है, बल्कि जबलपुर सहित कई अन्य बड़े शहरों से भी इसके तार जुड़े होने की आशंका है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी आस-पास के जिलों सहित दूसरे राज्यों तक में भी नकली नोटों का धंधा चला रहा था, पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास एसटीएफ की टीम क रही है, जांच के बाद भी पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

दरवाजे पर पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग, परिवार में मचा हड़कंप

Thu Jul 24 , 2025
इंदौर. देपालपुर के मिर्जापुर इलाके में रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां दो युवकों ने एक घर को पेट्रोल से भरी बोतल फेंककर आग के हवाले कर दिया. घटना में घर का आंगन और भीतर का हिस्सा जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि उस समय परिजन मुख्य […]

You May Like