मास्टर्स तैराकी में नीमच की सुप्रिया ने रचा इतिहास, पहली बार जिले को मिला गोल्ड

नीमच। तैराकी के क्षेत्र में नीमच ने नई उपलब्धि हासिल की है। जिले के तैराकी इतिहास में पहली बार मास्टर्स वर्ग में स्वर्ण पदक आया है। नीमच की सुप्रिया जैन ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित नेशनल मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता।

11 से 13 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुप्रिया ने 4म50 मीटर रिले में रजत पदक भी अपने नाम किया। अन्य स्पर्धाओं में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर सुप्रिया का चयन अब दूसरी एशियाई मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है।

नीमच की पहली महिला मास्टर्स तैराक

सुप्रिया जैन, पिता राजकुमार जैन, नीमच से मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में नीमच का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि मास्टर्स वर्ग में जिले का पहला स्वर्ण पदक मिलना नीमच के लिए विशेष उपलब्धि है।

अब बेंगलुरु में एशियाई चुनौती

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुप्रिया का अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना है। 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक बेंगलुरु में दूसरी एशियाई मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें सुप्रिया मध्यप्रदेश और नीमच का प्रतिनिधित्व करेंगी।

तीन अन्य तैराक भी टीम में शामिल

बहादुरगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नीमच जिला तैराकी संघ से राकेश बंसल, मोहनसिंह गेहलोत और मनोज शर्मा ने भी मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। पूरी टीम ने जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया।

सुप्रिया की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, सचिव जय वर्मा और जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी सहित संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई। वहीं सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी सुप्रिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

कला भारती रंग भरो चित्रकला प्रतियोगिता 

Mon Sep 14 , 2026
देवास। कला भारती के संयोजन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रंग भरो चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार, 13 सितंबर को शाम 4 बजे उत्कृष्ट विद्यालय, देवास में संपन्न हुआ। विगत 16 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में इस वर्ष लगभग 30 शासकीय […]

You May Like