सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला संपन्न

सीधी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुई। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मोदी जी का 75वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, रक्तदान शिविर सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि पेन, पेंसिल, कॉपी-किताबों और खाद्य सामग्री पर जीएसटी शून्य होने से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।

भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रम पार्टी गाइडलाइन के अनुरूप होंगे। विधायक रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं से बेहतर आयोजन का आह्वान किया। संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि पंचप्रण और पांच परिवर्तन कार्यकर्ताओं के लिए पाथेय हैं। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

ट्रेलर व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत

Thu Sep 11 , 2025
सीधी: जिले के थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम सलैया सीधी -शहडोल मेन रोड में ट्रेलर एवं बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लवकेश यादव पिता रामशरण यादव उम्र 39 वर्ष निवासी खाम्ह एवं सत्येंद्र […]

You May Like