भोपाल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के तहत विश्व धरोहर स्थल खजुराहो समूह स्मारक में आयोजित योग महोत्सव 2026 कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के ऐसे दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो देश की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार योग को केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रखते हुए उसे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन शैली से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे नई पीढ़ी भारतीय परंपराओं और स्वास्थ्य के महत्व को समझ सके। योग महोत्सव में बड़ी संख्या में योग साधकों, विद्यार्थियों और आमजन की सहभागिता रही।
