निर्माणाधीन भवन का काम 15 अगस्त तक हो पूरा: जिपं सीईओ

जबलपुर: जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने गुरुवार को जनपद पंचायत कुंडेश्वरधाम की ग्राम पंचायत तिलसानी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की परियोजना क्रमांक-एक के कृषक सुविधा केंद्र, शासकीय प्राथमिक शाला तथा पुराने पंचायत भवन एवं नव निर्मित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीईओ श्री गहलोत द्वारा सांकेतिक रूप से पौधारोपण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गहलोत ने अधिकारियों को एफपीओ के प्लान में पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए तथा एफपीओ में 300 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य दिया। बता दें कि वर्तमान में एफपीओ में 230 कृषक जुड़े हैं। सीईओ गहलोत ने शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचकर छात्र छात्राओं से संवाद किया और शाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ गहलोत ने ग्राम तिलसानी में निर्मित सीसी रोड का निरीक्षण किया तथा पंचायत के निर्माणाधीन भवन को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। सीईओ गहलोत ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत सलैया के ग्राम पिपरिया में सी.एच.सी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य में प्रगति लाने एवं गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत कुण्डम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, असिस्टेंट इंजिनियर, उपयंत्री कुण्डम, जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड जिला पंचायत एवं परियोजना के ब्लॉक समन्वयक एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।

Next Post

राजस्‍व न्‍यायालय की संख्‍या 22 से बढ़ाकर की 27, कलेक्‍टर ने जारी किया नया आदेश

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर: नामांतरण, बँटवारा और सीमांकन जैसे राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने तथा समय सीमा के भीतर उनका निराकरण करनें जिले में राजस्‍व न्‍यायालयों का नया सेटअप तैयार किया गया है और इनकी संख्‍या बढ़ा दी गई है। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने इस संबंध में आज एक नया आदेश […]

You May Like