
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले की 1100 से अधिक शालाओं में व्यापक निरीक्षण अभियान किया जा रहा है.
अधिकारियों द्वारा यह निरीक्षण कार्य 3 से 8 दिसंबर तक किया जाएगा. कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह पहल विद्यालयों की वास्तविक स्थिति सुधारने, शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है. निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को 7 दिवस के भीतर अपनी संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. निरीक्षण के दौरान स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षक उपस्थिति, विद्यार्थियों की स्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा जाए.
