बाइक सवार तस्कर से 1.2 किलो गांजा बरामद

सतना : बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचने का प्रयास किया. जिसमें से एक आरोपी तो भाग निकला. जबकि दूसरे आरोपी के पास से 1.2 किलो गांजा बरामद किया गया.जिले के सिंहपुर थाना प्रभारी अजय सिंह अहिरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली कि बाइक सवार दो आरोपी गांजे की तस्करी कर रहे हैं.

जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम बिना समय गंवाए बरबारू मोड़ स्थित विद्यालय के पास घेराबंदी कर दी. इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति उस ओर आते दिखाई दिए. लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे. इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति कूदकर जंगल की ओर भाग गया. जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया. पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जीवनलाल लोधी उम्र 57 वर्ष निवासी द्वारी कला के तौर पर हुई.

वहीं बाइक की डिग्गी की तलाशी लिए जाने पर मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ. जिसका भार 1.2 किलो और मूल्य 12 हजार रु आंका गया. जिसे देखते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गर्ई. जबकि इस मामले में फरार आरोपी चंद्रभान उर्फ बंटा लोधी उम्र 30 वर्ष की तलाश की जा रही है.

Next Post

डिहिया स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीईओ

Sun Oct 26 , 2025
रीवा: शासकीय विद्यालयों के पठन-पाठन और व्यवस्थाओं को लेकर इस समय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणाम पाने के लिये निर्देश दिये जा रहे है. शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहिया का निरीक्षण किया गया. जहा कक्षाएं […]

You May Like