डिहिया स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीईओ

रीवा: शासकीय विद्यालयों के पठन-पाठन और व्यवस्थाओं को लेकर इस समय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणाम पाने के लिये निर्देश दिये जा रहे है. शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहिया का निरीक्षण किया गया. जहा कक्षाएं विधिवत संचालित पाई गई. कक्षाओं की साफ सफाई ठीक नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा द्वारा कक्षाओं को एवं परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए बच्चों एवं शिक्षकों को समझाया गया कि अपना परिसर साफ रखें साथ ही 5 साल का पेपर बच्चों को हल करने के निर्देश दिए गए साथ ही छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने तथा रिमेडियल क्लास चलाने के निर्देश दिए गए.

इस दौरान सहायक संचालक राजेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि जितने छात्र दर्ज है सभी नियमित रूप से स्कूल आए और कक्षाएं नियमित लगाने के निर्देश दिये. शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहतर प्राप्त हो, इसके लिये कई टिप्स देने के साथ शिक्षको का उत्साहवर्धन कया. निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक राजेश मिश्रा मौजूद रहे.

Next Post

सीएम डॉ.यादव ने सुनी मन की बात, नागरिकों को दिलाई स्वदेशी की शपथ

Sun Oct 26 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कमला नगर वार्ड क्रमांक 27 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लोगों के साथ श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए […]

You May Like