जबलपुर: एससी, एसटी, ओबीसी संगठनों द्वारा संविधान की रक्षा और ओबीसी को 27% आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर रैली निकाली गई। रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
नेताओं ने संविधान से छेड़छाड़ पर रोक और ओबीसी आरक्षण पर न्यायालयीन अड़चनें हटाने की मांग की। कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
