जबलपुर:मझौली नगर परिषद की निष्क्रियता से वार्ड 5, 9 और 11 में बिना अनुमति के भवन निर्माण जारी हैं। 13 जून को चेतावनी नोटिस के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
रहवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर कुछ को मनमानी छूट दी जा रही है।
