
इंदौर। संभागायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है।
