
इंदौर। पालदा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, वहीं किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
