आष्टा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नागरिकों को मिट्टी के सकोरे नि:शुल्क वितरित किए. मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा की नगर सरकार केवल नगरवासियों की सुविधाओं की ही चिंता नहीं करती, बल्कि पर्यावरण और मूक जीव-जंतुओं के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझती है। यह सकोरे वितरण उसी सेवा भाव का एक हिस्सा है. मेवाड़ा ने नागरिकों से अपील की कि वे इन सकोरों को अपने घर की छतों, बाल्कनी या पेड़ों पर टांगें और नियमित रूप से इनमें स्वच्छ पानी भरें. नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के निर्देश पर पूर्व में नगर के सार्वजनिक स्थानों पर नगरपालिका द्वारा पशुओं के लिए पानी की ठेल स्थापित करवाई गई थी, अब नागरिकों के लिए शुद्ध शीतल पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकें इसके लिए नए फिल्टर प्लांट गेट के समीप अत्याधुनिक नवीन वॉटर कूलर स्थापित करवाया गया, जिसका भी नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं परिषद सदस्यों ने शुभारंभ किया. कार्यक्रम में परिषद के साथियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई .
