सिर्फ दो शहरों में खेला जाएगा WPL 2026

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 7 जनवरी से हो सकती है। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 3 फरवरी को खेला जा सकता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन दो शहर में होगा।

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन का शुरुआत जल्द ही हो सकता है। विमेंस प्रीमियर लीग सीजन-4 की शुरुआत 7 जनवरी 2026 से शुरू हो सकती है। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 फरवरी को हो सकता है। इस बार डब्ल्यूपीएल दो मैदानों पर आयोजित किया जाएगा।

क्रिकबज के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन दो चरण में होगा। पहला फेज नवी मुंबई स्थिति डीवाई पाटिल स्टेडियम में और दूसरे फेज का मुकाबला वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में होगा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि डेट अभी फाइनल नहीं हुआ है और न ही फ्रेंचाइजी को इसके बारे में बताया गया है। लेकिन कुछ शेड्यूलिंग संबंधी कारणों से यह तारीख तय मानी जा रही है।

अगले साल फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के अलग-अलग जगहों पर खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट एक महीना चलेगा। ऐसे में बीसीसीआई विमेंस प्रीमियर लीग को वर्ल्ड कप से पहले करवाकर बाकी के कार्यक्रमों में ध्यान देगी।

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा ऐलान, पैट कमिंस ही होंगे टीम के कप्तान

Tue Nov 18 , 2025
IPL 2026 से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है। फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक रूप से अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। धाकड़ खिलाड़ी को लगातार तीसरी बार टीम की कमान सौंपी गई है। IPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मिनी ऑक्शन से […]

You May Like