
टीकमगढ़। बीते दिन पलेरा थाना क्षेत्र के करौला गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले सभी 9 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी कर लिया है। ग्राम करौला में हरिजन बस्ती के पास बने सांडेल तालाब के पास मैन रोड़ के किनारे दो लाशें मिली थीं। जहां मौके पर उपस्थित फरियादी कु. रोशनी पुत्री स्व. रामकिशन अहिरवार उम्र 18 साल ने बताया कि उसके पिता का परिवार के कन्हैया लाल अहिरवार बगैरह से जमीनी विवाद चलता है। उसने बताया कि करीब रात्रि 11 बजे मेरे भाई लालाराम अहिरवार ने मुझे फोन करके बताया कि बाबूलाल अहिरवार, गोवर्धन अहिरवार, नन्दराम, दुर्गीबाई, चन्दा, कल्लन, सभी मिलकर लाठी-डण्डा से मम्मी-पापा की मारपीट कर रहे हैं एवं में अपनी जान बचाकर पहाड़ पर चढ़ गया हूँ तो मैं अपनी छोटी बहिन को लेकर अपनी सड़क किनारे बनी टपरिया पर पहुंची जहां मुझे मेरे मम्मी-पापा टपरिया मे नहीं मिले। टपरिया में हम दोनों लोगों को बाबूलाल व गोवर्धन अहिरवार मिले उन लोगों से मैने पूछा कि मेरे मम्मी-पापा कहा है तो दोनो लोग मेरी व बहिन रामसखी की मारपीट करते हुए हरिजन बस्ती सांडेल तालाब के पास लेकर आए जहाँ पर मेरी माँ रामबाई व पिता रामकिशन अहिरवार के हाथ पैर रस्सी से बँधे थे एंव दुर्जाबाई, बाबूलाल, कन्हैया, गोवर्धन, नन्दराम, कल्लन, चंदा, बॉबी एंव भागवती अहिरवार सभी निवासी करौला थाना पलेरा के मेरी माँ रामबाई अहिरवार एंव पिता रामकिशन अहिरवार की लाठी-डण्डा से मारपीट कर रहे थे। मैने रोका तो बाबूलाल, गोवर्धन व नन्दराम अहिरवार मेरी व मेरी बहिन की भी मारपीट कर दी मारपीट से मेरे माता-पिता बेहोश होकर खत्म हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़ लिया।
