जन आरोग्य समिति की बैठक में एएनएम की कमी पर चर्चा

बैरसिया: नजीराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय जनपद सदस्य कैलाश अहिरवार द्रारा की गई। अस्पताल प्रभारी डॉ अंकित श्रीवास्तव ने एजेंडा के बिंदु बैठक में रखे। जहा एक वार फिर सभी समिति सदस्य अस्पताल में डॉक्टर , नर्स , एएनएम , फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन, आदि की कमी को लेकर नाराज नजर आए।

ओर स्टॉप पूर्ति हेतु पुनः प्रस्ताव तैयार कर बरीष्ठ कार्यालय भेजने पर सहमत हुए। बता दें कि नजीराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीव 80 – 90 गांव के लोग अच्छे ओर सस्ते उपचार की आस लिए दूर दराज गांवो से आते है। जहा डॉक्टर पदस्थ नही होने से उन्हें प्राइवेट डॉक्टरों से महंगा उपचार कराना पड़ रहा है। इधर महिला चिकित्सक नही होने से प्रसूता महिलाओं की डिलीवरी स्टाफ नर्स कर रही है। बैठक में क्षतिग्रस्त शौचालय मरम्मत, अस्पताल में नवीन सोलर प्लांट लगवाने का प्रस्ताव भी किया गया। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद अहिरवार, बड़वेली सरपंच दयाल सिंह , एमपीडब्लू रामनाथ पारस , पत्रकार संतोष शर्मा , जसवंत सिंह चौहान, सुरेश प्रजापति सहित स्टाफ मौजूद था।
इनका कहना
हमारे द्वारा सभी के अटैचमेंट निरस्त कर मूल पदस्थापना पर कार्य हेतु आदेशित किया है। स्टाफ पूर्ति के लिए भी प्रयासरत है।
डाॅ. मनीष शर्मा – सीएमएचओ भोपाल।

Next Post

सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

Wed Dec 3 , 2025
बम्होरी: नगर बम्होरी में थाना अधिकारी प्रीतम सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाज़ार में प्रभावशाली पैदल फ्लैग मार्च कर सख्त गश्त की। कानून व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए इस दो घंटे के अभियान में बाजार क्षेत्र का निरीक्षण और […]

You May Like