पक्की सड़क बनने के इंतजार में रहवासी

मामला वार्ड 79 के अहीरखेड़ी क्षेत्र का
इंदौर: शहर की सीमा बढ़ती जा रही है. इससे पंचायत में आने वाले क्षेत्र नगर निगम की जद में आ चुके है. विकास करने के लिए यह किया गया था लेकिन आज भी सुविधाओं का आभाव देखने को मिलता है.शहर की सीमा से लगा हुआ ऐसा ही एक क्षेत्र अहीरखेड़ी है जो हवा बंगले के आगे पड़ता है. यह वार्ड क्रमांक 79 में है. कुछ आठ वर्ष ही हुए है अहीर खेड़ी को इस वार्ड में शामिल हुए. इसके आस-पास कई कॉलोनियां विकसित हो रही है लेकिन अहीर खेड़ी में आज भी एक कच्ची बस्ती मौजूद है.

जहां सुविधा के नाम पर आज तक कोई विकास की पहल नहीं की गई. कच्ची बस्ती होने के कारण चारों तरफ गंदगी दिखाई देती हैै क्योंकि अधिकांश क्षेत्र में यहां सड़कें नहीं है, जिससे यहां कीचड़ फैला रहता है. जगह-जगह गडढों में पानी भरा मिला जिसमें सैकड़ों मच्छर और कीड़े दिखाई दे रहे थे. आसपास खेलने वाले बच्चे इस बात से बे-ख़बर है कि इस गंदगी से उनके स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर डाल रही है. अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई बार क्षेत्र के जिम्मेदारों ने वार्ड पार्षद और विधायक से बार की लेकिन अभी तक इस बस्ती का विकास शुरू नहीं हो पाया.

इनका कहना है

बस्ती में अभी तक पक्की सड़क नही बनाई गई चारों ओर से पानी बहकर आता है और घरों में घुस जाता है. पक्की सड़क नहीं होने से जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैली रहती है.
– दिनेश मंडलोई
हमेशा चुनाव आते है तो उस समय बड़े वादे करते है जिसमें बस्ती में पक्की सड़क बनाने का भी बोला जाता है. लेकिन फिर कोई पलट कर नहीं आता. हमें सड़क सुविधा देनी चाहिए.
– कालू बामनियां
सड़क तो दूर की बात सुविधाएं आज भी बस्ती से दूर है. सिटी में हर जगह पक्की सड़क बनाई यहां पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है. यहां भी तो इंसान रहते है ना.
– झिंगनी बाई

जल्द क्षेत्र में किया जाएगा कार्य
ऐसा नही है कि वहां विकास नहीं किया जा जाएगा. जन सुविधा के लिए बजट पास हो चुका है जल्द ही क्षेत्र में कार्य किया जाएगा, जिससे अहिर खेड़ी बस्ती की समस्याएं ख़त्म होंगी.
– लक्ष्मी वर्मा पार्षद

Next Post

मयंक ब्लू वाटर पार्क के सामने हादसा

Fri Sep 12 , 2025
नाबालिग की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात मयंक ब्लू वाटर पार्क के सामने हुए सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.एसआई सचिन आर्या ने बताया कि मृतक की पहचान […]

You May Like

मनोरंजन