इंदौर: 12वीं कला समूह में वैदेही को प्रदेश में चौथा स्थान, कई छात्रों ने टॉप टेन में बनाई जगह

इंदौर: मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर 11 बजे घोषित हुआ, जिसमें इंदौर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से प्रदेश में शानदार स्थान हासिल किया. इस बार कला समूह में इंदौर की वैदेही मंडलोई ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया. वैदेही शासकीय बाल विनय मंदिर की छात्रा हैं।

इंदौर की दूसरी छात्रा किंजल किंगरानी ने भी अपनी सफलता का परचम लहराया और प्रदेश में छठे स्थान पर रहीं. किंजल केबी पटेल गुजराती कन्या उमावि गांधी हॉल की छात्रा हैं. इसके अलावा, इंदौर के अन्य छात्रों ने भी टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है.

नंदा नगर स्थित जेबीएम स्कूल के साहिल रात्रे और क्लॉथ मार्केट कन्या उमावि गणेशगंज की छात्रा गौरीषी ने क्रमशः दसवें और ग्यारहवें स्थान पर नाम दर्ज किया. जीव विज्ञान संकाय में गौतमपुरा के दुष्यंत मावर ने 500 में से 480 अंक हासिल कर चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 74.48 फीसदा रहा है.

Next Post

10 वीं की टॉपर प्रज्ञा करेंगी UPSC की तैयारी

Tue May 6 , 2025
सिंगरौली: एमपी बोर्ड में 10वीं की टॉपर प्रज्ञा यूपीएससी की तैयारी करेगी। नवभारत से चर्चा के दौरान प्रज्ञा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता एवं ग्लोरियस विद्यालय के प्राचार्य समेत सभी शिक्षकों को देते हुए बताया कि बिना किसी ट्यूशन के यह अंक हासिल हुआ है। माता एवं […]

You May Like