दुद्धिचुआ में एचएमएस पदाधिकारियों ने आरसीएसएस की सदस्यता ली

सिंगरौली :संगठन कार्यालय ए-86 में आज बुधवार को कर्मचारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुद्धिचुआ के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान इंटक के कार्य करने की शैली से प्रभावित होकर एचएमएस दुद्धिचुआ के अध्यक्ष रविकांत शुक्ला, उनके सहयोगी बृजेश पटेल तथा कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ आरसीएसएस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में आरसीएसएस के महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह, संयुक्त महामंत्री निरंजन झा, कार्यकारी अध्यक्ष आरएन ओझा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय सहित दुद्धिचुआ अध्यक्ष अत्रि लाल और सचिव लव किशोर तिवारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यता ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों का संगठन पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

Next Post

विस्थापितों को योग्यता पर रोजगार उपलब्ध कराएं: गौरव

Thu Sep 17 , 2026
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने समय-सीमा बैठक के दौरान औद्योगिक कंपनियों से संबंधित प्राप्त होने वाले प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की।कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि कंपनियों से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों का संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर समय-सीमा में […]

You May Like