टीकमगढ़ में पागल कुत्ते का आतंक, 12 लोग घायल, शहर में दहशत

टीकमगढ़: शहर में एक पागल कुत्ते ने पिछले दिन रात में जमकर उत्पात मचाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में इस कुत्ते ने 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से शहरवासियों में दहशत फैल गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले शहर में घूम रहे आवारा जानवरों ने कई लोगों को अपनी गिरफ्त में लेकर उन्हें घायल किया था।

कुत्ते के काटने की घटनाएं शाम करीब 6 बजे शुरू हुईं। लक्कड़ खाना मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड और एसबीआई चौराहे के पास से गुजर रहे लोग इस कुत्ते का शिकार बने। पीड़ितों ने बताया कि कुत्ता अचानक पीछे से आकर हमला कर रहा था। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं जो बाजार का सामान लेने या पैदल घूमने निकले थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या और उनका आक्रामक व्यवहार लगातार बढ रहा है।

शहर के कुछ इलाकों में मीट की दुकानें हैं, जहां दुकानदार बचा हुआ कचरा सड़क किनारे फेंक देते हैं। इसे खाने के चक्कर में वहां कुत्तों के झुंड जमा रहते हैं, जो अक्सर राहगीरों पर हमला कर देते हैं। प्रशासन द्वारा इन दुकानदारों पर कार्यवाही न होने से समस्या और बढ गई है। घटना के बाद लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी है। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों और उनके परिजन ने मांग की है कि पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए शहर में स्थायी व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इन कुत्तों को नहीं पकडा गया तो कोई बडी अनहोनी हो सकती है।

Next Post

पारडी रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

Tue Dec 23 , 2025
पांढुरना: नगर के पारडी रेलवे लाइन पर मंगलवार के अल सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर के मध्य से होकर गुजरने वाली दिल्ली मद्रास मुख्य रेलवे लाइन […]

You May Like