पारडी रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

पांढुरना: नगर के पारडी रेलवे लाइन पर मंगलवार के अल सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर के मध्य से होकर गुजरने वाली दिल्ली मद्रास मुख्य रेलवे लाइन पर पारडी के पास नागपुर की और जाने वाली रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला, मृतक युवक की पहचान नही हो पाई हैं ,अनुमान लगाया जा रहा हैं कि यह युवक किसी चलती ट्रेन से गिरने से इसकी मौत हुई हो ।

सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख दिया हैं। मृतक के कपड़े में से हरियाणा की एक तंबाकू की पुड़ी मिली हैं । वहीं उसके दाहिने हाथ पर टिकम सिंह राज लिखा हुआ हैं।,जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने मे जुट गई हैं।

Next Post

फर्जी न्यायिक आदेश का मामला: जमानत देने वाले सेशन जज का इंदौर से तबादला

Tue Dec 23 , 2025
इंदौर: आईएएस अधिकारी से जुड़े फर्जी न्यायिक आदेश मामले में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. प्रकरण में आरोपियों को जमानत देने वाले सेशन जज का इंदौर से तबादला कर दिया है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है.आईएएस संतोष वर्मा से जुड़े फर्जी आदेश मामले में […]

You May Like

मनोरंजन