
सिंगरौली । किसानों के फर्जी पंजीयन किये जाने के मामले में आधा दर्जन विपणन समितियां सहकारिता उपायुक्त के नोटिस का जवाब दे दिया है। यहां बताते चले कि वन विभाग ने खरीफ फसल समर्थन मूल्य 2026-27 के धान उपार्जन के लिए आधा दर्जन समितियों ने पंजीयन कराया था, जिसमें वन विभाग के सत्यापन में 281 किसानों के नाम गलत पाये गये। सहकारिता उपायुक्त ने समितियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, जहां नोटिस का जवाब आ गया है। समितियों पर कार्रवाई की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
