दतिया: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माधवेंद्र सिंह परिहार नियुक्ति के बाद दतिया आए। रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ स्वागत जुलूस पीतांबरा पीठ पहुंचा। यहां आशुतोष तिवारी साथ रहे, जबकि मंदिर के आगे भैरव मंदिर के पास पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जुलूस में शामिल हुए। इसके बाद किला चौक पर कार्यक्रम का समापन हुआ।
भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में नरोत्तम मिश्रा, आशुतोष तिवारी और सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल समेत नेता मौजूद रहे। मंच पर नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी के बीच एक कुर्सी का अंतर रहा। यह कुर्सी सेवड़ा नगर परिषद अध्यक्ष के पति गोविंद सिंह नागिल के लिए थी। दोनों नेताओं के बीच मंच पर यह दूरी भी कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रही।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो साथ दौड़ेगा वही टीम में पीतांबरा मंदिर परिसर में माधवेंद्र सिंह परिहार ने अचानक कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगा दी। उन्होंने कहा कि जो मेरे साथ दौड़ेगा, वही मेरी कार्यकारिणी में पदाधिकारी रहेगा, वरना मैं पीछे छूट जाएगा। इसके बाद कई कार्यकर्ता उनके साथ दौड़ते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया।
परिहार ने कहा कि राजनीति की राह में कई लोग फिसलते हैं, लेकिन मूल्य आधारित राजनीति से रास्ता नहीं भटकना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा में परिक्रमा छोड़ें, काम करने का प्रयास करें। साथ ही व्यक्तिगत संबंध खराब नहीं करने और सभी से अच्छे संबंध बनाए रखने की नसीहत दी।
