कलेक्टर ने कलेक्ट्रोरेट भवन के शाखाओं का किया निरीक्षण

सिंगरौली । नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन, स्थापना, ट्रेजरी, लेखा तथा आवक-जावक शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित शाखाओं में संधारित अभिलेखों, दस्तावेजों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति तथा कार्यालयीन गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों का समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करें तथा अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी मौजूद रहे।

Next Post

वेतन संकट ने दो दिन रोकी शहर की जलापूर्ति

Tue Nov 3 , 2026
सिंगरौली । नगर पालिक निगम सिंगरौली की लचर व्यवस्था के चलते शहरवासी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी पेयजल संकट से जूझते रहे। सोमवार से ठप जलापूर्ति का असर अब शहर के विभिन्न वार्डों में साफ दिखाई देने लगा है। घरों में नल सूखे पड़े हैं और लोग पीने के […]

You May Like