कार से युवकों का अपहरण कर ले गए देवताल, जानलेवा हमला किया, दो घायल

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत सी रॉक होटल के पास बीती रात बदमाशों ने कार से दो युवकों का अपहरण कर लिया और देवताल ले गए जहां उन पर जानलेवा हमला किया, इसके बाद धमकाते हुए कार में तोडफ़ोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक यूमन सिंह दाहिया 31 वर्ष निवासी जीरो पहाडी तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह साथी आशीष के साथ कार से रामपुर गया था, जहॉ से वापस आते समय रात 11 बजे सी रॉक होटल के पास गुटका लेने रूके, आशीष कार में ही बैठा था, वह गुटका लेकर कार के पास पहुंचा तभी दीपू, डबलू, बम्बू रोहित टकलू, शाकाल, तरूण, विशाल सुक्का, छिंगा एवं राजा हाथ में चाकू एवं अन्य हथियार लेकर आये, कहने लगे मारो।

बम्बू, शाकाल एवं रोहित टकलू हमारी कार में बैठ गये और उसे जबरदस्ती कार के अंदर बैठाकर रामनगर देवताल ले गये, कार दीपू चला रहा था, अन्य सभी लोग मोटर सायकिलों से पीछे पीछे रामनगर देवताल पहुुंचे। दीपू बोला मार इसे, आज जान से खत्म कर देना है, बम्बू एवं रोहित टकलू ने हथियार से उस पर हमला कर दिया जिससे उसे सिर व कान मे चोट आ गयी, आशीष लोधी ने बीच बचाव कियी तो सभी ने आशीष के साथ भी डंडे से मारपीट कर हाथ, पैर, पीठ में चोट पहुंचा दी। सभी ने कार में तोडफ़ोड़ कर लगभग 50 हजार रूपये का नुकसान कर दिया। फोन से सूचना पाकर उसका भाई अन्य लोगों के साथ पहुंचा तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुये वहॉ से भाग गये। आशीष का पर्स एवं मोबाईल, कार की चाबी कही गिर गयी जो नहीं मिली।

Next Post

सीजन के दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात जाएंट्स को हराया

Wed Sep 10 , 2025
विशाखापट्टनम, 10 सितंबर (वार्ता) गोल्डन रेड तक खिंचे सीजन के दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात जाएंट्स को हरा दिया। विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 24वें मैच में जयपुर ने निर्धारित समय तक 30-30 की बराबरी […]

You May Like

मनोरंजन