बलूचिस्तान में पाक सेना पर BLA का भीषण हमला, राशन पहुंचा रहे सैनिकों को बनाया निशाना, दो अलग-अलग IED धमाकों में कई जवानों की मौत

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने कलात और केच जिलों में पाकिस्तानी सेना पर दो अलग-अलग आईईडी धमाके किए हैं। BLA प्रवक्ता जियंद बलोच ने कहा कि ये हमले ‘पाकिस्तान की कब्जे की नीतियों’ के खिलाफ किए गए हैं और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता मिलने तक उनके ऑपरेशन जारी रहेंगे।

पहला हमला कलात जिले के ग्रेप इलाके में तब हुआ, जब पाकिस्तानी सेना का एक काफिला अपने अग्रिम ठिकानों पर राशन और अन्य सामग्री पहुँचा रहा था। रास्ते में लगाए गए रिमोट-कंट्रोल बम से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा धमाका केच जिले के गोरकोप इलाके में हुआ, जहाँ बम डिफ्यूज यूनिट को निशाना बनाया गया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई।

इस बीच, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। सेना ने बताया कि शुक्रवार रात उत्तरी वजीरिस्तान और कुर्रम जिलों में मुठभेड़ के दौरान 25 आतंकवादी मारे गए, जिनमें चार आत्मघाती हमलावर शामिल थे। सेना ने कहा कि ये आतंकी अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के पाँच जवान भी शहीद हो गए।

Next Post

काछी मोहल्ला, जीत नगर और रजत पैलेस कॉलोनी से नाबालिग हुए लापता

Mon Oct 27 , 2025
इंदौर: शहर में बीते दो दिनों के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों से बच्चों के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं. तीनों ही मामलों में परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने की आशंका जताई है. पुलिस ने तीनों घटनाओं में अपहरण के प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर […]

You May Like

मनोरंजन