काछी मोहल्ला, जीत नगर और रजत पैलेस कॉलोनी से नाबालिग हुए लापता

इंदौर: शहर में बीते दो दिनों के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों से बच्चों के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं. तीनों ही मामलों में परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने की आशंका जताई है. पुलिस ने तीनों घटनाओं में अपहरण के प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.पहली वारदात थाना एमजी रोड क्षेत्र के काछी मोहल्ला इलाके की है, जहां देर रात अज्ञात व्यक्ति फरियादी महिला के बेटे को बहला-फुसलाकर ले गया.

परिजनों ने जब देर रात तक बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिलने पर तलाश शुरू की, तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. दूसरी घटना थाना भंवरकुआं क्षेत्र के जीत नगर, भील मोहल्ला इलाके की है। यहां भी 26 अक्टूबर की दोपहर से शाम के बीच अज्ञात व्यक्ति फरियादी के घर से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया.

परिजनों के मुताबिक लड़की अचानक घर से गायब हो गई और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है. तीसरी वारदात थाना द्वारकापुरी क्षेत्र के रजत पैलेस कॉलोनी की है. फरियादी महिला का लड़का घर से बिना बताए चला गया. परिजनों ने शक जताया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया होगा. तीनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लापता बच्चों का सुराग मिल जाएगा.

Next Post

उधारी के पैसों को लेकर किया विवाद, युवक पर नुकीले हथियार से हमला

Mon Oct 27 , 2025
इंदौर: रविवार देर रात उधारी के पैसों को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि एक युवक ने दूसरे पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया. घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like

मनोरंजन