मानव अधिकार आयोग ने पांच मामलों पर मांगी रिपोर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टंडन ने हाल ही में प्रकाशित पांच गंभीर घटनाओं को प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन मानते हुए संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को एक माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने दतिया जिले में जंगली सुअर के हमले से किसान की मौत और सेवढ़ा क्षेत्र में सर्पदंश से पिता-पुत्री की मृत्यु पर रिपोर्ट मांगी है। खरगोन जिले में पुलिया न होने से बच्चों और ग्रामीणों की जान पर खतरे के मामले में भी कलेक्टर से जानकारी तलब की गई है। धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रासायनिक टैंक में तीन श्रमिकों की मौत तथा नीमच जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर की डूबने से मौत के मामलों पर भी आयोग ने संज्ञान लिया है।

Next Post

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच 15,000 से ज़्यादा कैदी फरार

Wed Sep 10 , 2025
काठमांडू, 10 सितंबर (वार्ता) नेपाल में बीते दो दिनों में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की उग्र लहर के चलते जेलों में बंद करीब 15 हजार कैदी फरार हो चुके हैं। इसे विश्व इतिहास में जेल तोड़कर भागने की सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार इससे […]

You May Like