
जावरा। पुलिस थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम सेमलिया मजरा में शनिवार देर शाम एक विवाहिता महिला की अपने ही कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस थाना प्रभारी मोहनसिंह मौर्य ने बताया कि धापूबाई पति दुर्गेश पाटीदार 32 वर्ष निवासी सेमलिया मजरा गत रात्रि में अपने ही कुए पर सब्जी लेने गई थी, अंधेरे में कुएं के पास से निकलते समय पैर फिसल जाने से बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। जिसको तत्काल ग्रामीणों मदद से कुएं से बाहर निकाल कर जावरा शासकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मृग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
