बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने कुचला एक की मौत

उज्जैन। बडऩगर मार्ग पर रात में एक बार फिर सडक़ दुर्घटना हो गई। बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। एक ने मौके पर दम तोड़ दिया दूसरा घायल हुआ है। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया देर रात बडऩगर मार्ग चंदू खेड़ी के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक की मौत होना सामने आया दूसरा घायल था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल से पूछताछ में उसका नाम वसीम पिता वकील खान निवासी खेड़ा महादेव बडऩगर होना सामने आया।

मृतक भी उसी के गांव का रहने वाला जाहिद पिता वाहिद खान 21 साल था। रात में ही पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि जाहिद टाइल्स लगाने का काम करता था उज्जैन में साइड पर काम करने दोस्त वसीम के साथ आया था। रात में वापस दोनों घर लौट रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई कि दुर्घटना चार पहिया वाहन से हुई है जो मौके से भाग निकला था आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखकर वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Next Post

व्यावसायिक टोल का मामला गरमाया

Wed Oct 7 , 2026
सिंगरौली। बैढ़न-बरगवां मार्ग के तेलदह-गड़ेरिया में पिछले करीब 10 वर्षों से संचालित व्यावसायिक टोल प्लाजा अब गंभीर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि व्यावसायिक वाहनों से शुल्क वसूली करने वाले इस टोल प्लाजा के आसपास आज तक एक भी वेब्रिज अथवा धर्मकांटा स्थापित नहीं है। ऐसे में सबसे […]

You May Like