पटना : साम्यागढ़ थाना का पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष 27 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 20 जुलाई (वार्ता) बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को पटना जिले में साम्यागढ़ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को27 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि पटना जिले के साम्यागढ़ थाना क्षेत्र निवासी और

परिवादी मनोज कुमार ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के द्वारा क्षेत्र में जेसीबी चलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की माँग की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया।प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के वरीय पुलिस उपाधीक्षक और

अनुसंधानकर्ता अरुणोदय पाण्डेय के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार को 27 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए साम्यागढ़ थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में उपस्थापित किया जायेगा।

 

 

Next Post

मंत्री सिलावट ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Mon Jul 20 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक प्रकरण पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिलावट ने कहा कि जिन मामलों का […]

You May Like